बेसन वाली शिमला मिर्च – Besan Shimla Mirch
आज हम आपके लिए बेसन शिमला मिर्च रेसिपी Besan Shimla Mirch Recipe लाए हैं। शिमला मिर्च की सब्जी तरह-तरह से बनाई जाती है। पर जो बात बेसन शिमला मिर्च की सब्जी Besan Shimla Mirch Sabzi में होती है, वह किसी और में नहीं। बेसन शिमला मिर्च की सब्जी Besan Shimla Mirch Sabzi बेहद स्वादिष्ट होती है और बनाने में भी बेहद आसान है। आप भी बेसन शिमला मिर्च बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि बेसन शिमला मिर्च रेसिपी Besan Shimla Mirch Recipe आपको जरूर पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री :
- शिमला मिर्च_Capsicum – 250gm,
- बेसन_Gram flour – 02 बड़े चम्मच,
- प्याज_Onion – 01 नग,
- दही_Curd – 03 बड़े चम्मच,
- रिफाइंड तेल_Refiend oil – 01 चम्मच,
- हल्दी पाउडर_Turmeric powder – 01 छोटा चम्मच,
- जीरा पाउडर_Cumin powder – 1/2 छोटा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर_Chilli powder – 1/4 छोटा चम्मच,
- काली मिर्च पाउडर_Black pepper powder – 01 चुटकी,
- नमक_Salt – स्वादानुसार।
बेसन शिमला मिर्च बनाने की विधि :
बेसन शिमला मिर्च रेसिपी Besan Shimla Mirch Recipe के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर उसके डंठल निकाल दें। इसके बाद उसे छोटे-छोटे कयूब्स मे काट लें। प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें।
बेसन और दही को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। बेसन को फेंटते समय इस बात का ध्यान रहे कि उसमें कोई गांठ न रहे।
अब गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें। बर्तन गर्म हो जाने पर उसमें रिफाइंड तेल डालें। तेल गर्म होने पर उसमें शिमला मिर्च डालें और चलाते हुए भूनें।
जब शिमला मिर्च थोडा भुन जाए, पैन में प्याज डाल दें। इसके बाद पैन में नमक और हल्दी पाउडर उालें और चलाते हुए अच्छी तरह से भूनें।
इसके बाद दही और बेसन का घोल पैन में डालें कर चलाने के बाद ढ़क कर 3-4 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में सब्जी को चलाते भी रहें, नहीं तो बेसन तली में चिपकने लगेगा।
जब बेसन गाढ़ा हो जाए, तो पैन में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें और चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें।
लीजिए आपकी बेसन शिमला मिर्च बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी बेसन शिमला मिर्च की सब्जी Besan Shimla Mirch Sabzi तैयार है। इसे गर्मा-गरम पराठों या रोटी के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।

No comments