मटर पनीर रेसिपी | Best Matar Paneer Recipe in Hindi

मटर पनीर रेसिपी | Best Matar Paneer Recipe in Hindi.



मटर पनीर (Matar paneer recipe) रेसिपी को  बनाने से पहले चलिए आज उसके बारे में कुछ जान लेते है. मटर पनीर  रेसिपी पुरे एशिया की सबसे ज्यादा पसंदिदा रेसिपीज मैं से एक है. मटर पनीर रेसिपी स्वाद मैं तो लाजवाब हे ही लेकिन सेहत के लिए भी  काफी अच्छी होती  है और मटर मैं विटामिन मैग्नीशियम और पोटेशियम काफी अच्छी मात्र मैं होता है, और पनीर भी सेहत के लिए बहोत ही ज्यादा फायदेमंद होता है. मटर पनीर नोर्थ इंडिया, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र मैं काफी पसंद कि जाने वाली रेसिपी है. तो आइये आज बनाते है ढाबा स्टाइल मटर पनीर रेसिपी अपने घर पे, . तो आइये आज बनाते है मटर पनीर रेसिपी.

मटर पनीर रेसिपी कैसे बनाए:

मटर पनीर रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
200 gms पनीर के टुकड़े  (Indian Cottage Cheese).
200 gms मटर (Green Peas).
2 बड़े चम्मच  (Oil).
400 gms कटी हुई प्याज़  (Onions).
2-3 कटी हुई (Green Chillies).
4 मध्यम आकार कटे हुवे टमाटर (Tomatoes).
1छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट (Garlic & Ginger paste).
1 मध्यम आकर बारीक़ कटी हुई  (onion).
1 मध्यम आकार कटा हुवा टमाटर (tomato).
1 इंच कटा हवा अदरक (ginger).
लाल मिर्च पाउडर Red Chilli Powder.
गर्म मसाला (Kitchen King Masala).
नमक स्वाद के अनुसार (Salt).
चीनी (Sugar).
मटर पनीर कैसे बनाए:
चरण -1.
तेल गर्म करके उसमे प्याज डालकर उसे हल्के भूरे रंग का होने तक पकाए.
अब उसमे 1 चम्मच टमाटर के साथ अदरक और लहसुन का पेस्ट दाल कर उसे अच्छे से मिलाइये.  उसके बाद उसमे 1/4 हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी और नमक स्वाद के अनुसार डालकर सारी सामग्री को 2 से 3 मिनट्स तक पकाइये. 
अब आंच को बंद कर के मिश्रण को ठंडा होने दे. अब उस मिश्रण को मिक्सर में डालकर प्यूरी बना ले.

चरण २.
अब 1 बड़ा चम्मच तेल को गर्म कर के उसमे कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और 1 कटी हुई प्याज डालकर उसे 30 सेकण्ड्स तक पकाए, फिर उसमे 1 कटा हुआ टमाटर उसके बाद आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वाद के अनुसार डालकर  दोबारा 30 सेकण्ड्स तक पकाए, और फिर आंच को बंद कर दे.
चरण 3.
अब वापस १ बड़ा चम्मच तेल को गर्म कर के उसमे चरण २ के अनुसार बनाई हुई पूरी डालदे.  आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, १ छोटा चम्मच गर्म मसाला डालकर उसे अच्छे से पकाए. अब उसमे मटर डालकर उसे एक मिनट तक पकाए, फ़ीर उसमें आधा ग्लास पानी डालकर ग्रेवी को गाढ़ी होने तक पकाए.
चरण ४.
अब उसमे चरण १ में बनाई हुई लाल ग्रेवी दालकर उसे १ से २ मिनटस तक पकाने के बाद उसमे पनीर के टुकड़े डालकर ग्रेवी मैं से तेल अलग होने तक पकाए.

चरण ५.
अब उसमें ताजा क्रीम और ताजा हरा धनिया डालकर सजावट करे.

No comments

Powered by Blogger.