मुंबई पाव भाजी रेसिपी

मुंबई पाव भाजी रेसिपी
पाव भाजी रेसिपी - मुंबई का मशहूर खाना जो कई सब्जियों के मिश्रण से बनता है। इसे हल्के मक्खन लगे ब्रेड के साथ खाया जाता है।


ingredients (1 cup = 250 ml)
  • 3 मध्यम आकार के आलू या 250 ग्राम आलू
  • 1 to 1.25 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए फूल गोभी या 120 से 130 ग्राम फूल गोभी
  • 1 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए गाजर
  • ¾ to 1 कप मटर, ताज़ा या फ्रोज़न (frozen) या पानी में भिगोये हुए सूखे सफ़ेद मटर
  • 1/3 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए फ्रेंच बीन्स (french beans) - (इच्छानुसार - optional)
  • 1 बड़ा प्याज - छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 to 3 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए या लगभग 2 to 2.5 कप बारीक कटे हुए टमाटर
  • 1 मध्यम आकार का शिमला मिर्च (green bell pepper)
  • 2 टी स्पून अदरक+लहसुन का पेस्ट (ginger+garlic paste)
  • 1 to 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chilies)
  • 3 to 3.5 टेबल स्पून पाव भाजी मसाला (pav bhaji masala)
  • ½ टी स्पून गरम मसाला (garam masala powder) - (इच्छानुसार - optional)
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर या 1 से 2 ताज़ी कुटी हुई लाल मिर्ची (बीज निकाली हुई) - लाल कुटी हुई मिर्च डालना ज्यादा सही रहेगा क्योंकि इसको डालने से पाव भाजी का रंग खूबसूरत नारंगी हो जाता है।
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder)
  • 1 टी स्पून जीरा (cumin seeds)
  • 1.5 to 2 कप पानी या ज़रुरत के हिसाब से पानी डालें
  • 2 to 3 टेबल स्पून अमूल मक्खन (amul butter)। (मक्खन बाद में परोसते समय भी डाल सकते हैं। पाव भाजी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप 5 से 6 टेबल स्पून मक्खन भी डाल सकते हैं।)
  • नमक स्वादानुसार
  • भाजी के साथ परोसने के लिए 12 पाव
  • how to make recipe
    भाजी बनाने के लिए:
    1. सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लीजिये।
    2. प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को छोड़ कर सारी सब्जियों को प्रेशर कुकर या माइक्रोवेव ओवन या स्टीमर में उबाल लीजिये।
    3. प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें और अलग रख लें।
    4. आलू और फूल गोभी को उबलने दें। उबले हुए आलू को छील लें। सभी उबली हुई सब्जियों को काट लें और फिर पोटैटो मेशेर से उन्हें हलके से मैश कर ले। सब्जियों की प्यूरी न बनने दें।
    5. पैन में मक्खन डालिए।
    6. जब मक्खन पिघल जाये तब उसमे जीरा डालें। जब जीरा तड़कने लगे, तब तेल में कटे हुए प्याज़ डालिए।
    7. जब तक प्याज़ पारदर्शी (translucent) न हो जाये उसे करछी से चलाते रहें।
    8. उस के बाद अदरक+लहसुन का पेस्ट डालें। तब तक करछी से चलाते रहें जब तक कि अदरक+लहसुन के पेस्ट का कच्चापन (raw aroma) ख़त्म न हो जाये।
    9. कटी हुई हरी मिर्च डालें और आधे मिनट के लिए भुनें।
    10. टमाटर डालिए और 6 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर तब तक भूनिए, जब तक टमाटर नरम न हो जाये और मसाले में से तेल न निकलने लगे।
    11. कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 2 से 3 मिनट तक भुने।
    12. अब लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर और पाव भाजी मसाला डालें। अगर आप गरम मसाला डालना चाहते हैं तो इस स्टेप पर डाल सकते हैं।
    13. सभी मसालों को अच्छी तरह से करछी से मिलायें। शिमला मिर्च डालें और कुछ समय के लिए भुनें।
    14. शिमला मिर्च को बहुत देर तक पकाने की ज़रुरत नहीं है। शिमला मिर्च को थोड़ा करारापन पाव भाजी में अच्छा लगता है।
    15. अब मैश की हुई सब्जियों को डालें।
    16. मैश की गयी सब्जियों को अच्छी तरह से मसाले के साथ मिलायें।
    17. पानी डालें और सब कुछ अच्छी तरह से मिलायें। स्वादानुसार नमक डालें।
    18. मेशर से सब्जियों को सीधे पैन में ही मैश कर दें।
    19. बीच बीच में करछी से चलाते हुए पाव भाजी को लगभग 12 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकायें। अगर भाजी सूखने लगे तो थोड़ा पानी डाल दें। भाजी ना ज़्यादा गाढ़ी होनी चाहिए, ना ज़्यादा पतली होनी चाहिए। भाजी के पकने के बाद उसे चख लें। अगर ज़रुरत महसूस हो तो स्वादनुसार नमक, पाव भाजी मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं।
    20. जब भाजी पक जाये तो उसे धनियाँ कि पत्तियों से सजायें और बारीक कटे हुए प्याज़ और निम्बू के टुकड़ों के साथ परोसें। निम्बू के रस को भाजी में निचोड़ लें और ऊपर से कटे हुए प्याज से सजायें।
    21. परोसते समय भाजी पर अमूल मक्खन डालें और मक्खन लगे पाव के साथ परोसें।
    22. अगर आपकी इच्छा हो तो आप और मक्खन डाल सकते हैं। सच तो यह है कि पाव भाजी में जितना ज़्यादा मक्खन डालेंगे, भाजी उतनी ही स्वादिष्ट लगेगी।

    मक्खन वाले पाव बनाने की विधि:

    1. पाव/bread rolls को आधा काट लें।
    2. तवे पर मक्खन गरम करें।
    3. जब मक्खन पिघल जाये तब पाव को मक्खन पर रखें ताकि वो मक्खन को सोख ले। पाव को 1 मिनट तक मक्खन में सेक लें।
    4. अगर आप पाव को और भी कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो उसे थोड़ी देर और सेक लें और गरमागरम पाव भाजी के साथ परोसें।

    recipe notes

    पाव भाजी रेसिपी के लिए कुछ सुछाव:
    1. मसलों को आप अपने स्वादनुसार डाल सकते हैं।
    2. अगर आप मखन नहीं डालना चाहते हैं तो आप तेल में भी पाव भाजी बना सकते हैं।
    3. अगर आप के पास पाव भाजी मसाला नहीं हैं तो गरम मसाला डालें। मैंने पाव भाजी को गरम मसाले के साथ भी बनया हैं और ज्यादा स्वाद में फर्क महसूस नहीं होता। पर हल्का खट्टास लाने के लिए अमचूर पाउडर भी डालना होगा। इस के लिए 2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर के साथ, 1 टी स्पून अमचूर पाउडर डालना होगा। ध्यान दे कि इस स्तिथि में आप को 1/2 टी स्पून गरम मसाला नहीं डालना होगा। क्यों कि 1/2 टी स्पून गरम मसाला हम पाव भाजी मसाला के साथ डालते हैं।
    4. पाव भाजी को आप लंच या डिनर पर भी खा सकते हैं। कुछ लोगो इसे शाम के स्नैक्स में भी खाते हैं।

No comments

Powered by Blogger.