Kala Jamun Recipe in Hindi | काला जामुन

Kala Jamun Recipe in Hindi | काला जामुन


काला जामुन (Kala Jamun) काफी हद तक गुलाब जामुन से मिलती झूलती भारतीय डेसर्ट रेसिपी (Indian Dessert Recipe) है, लेकिन रंग और बनावट में अलग है. काले जामुन का रंग काला होता है जबकि गुलाब जामुन का ब्राउन. मुख्य रूप से इस काले जामुन को ताज़े पनीर, खोया या मावा, मैदे और कुछ सामग्री से बनाया जाता है. बनाने में यह बहोत ही आसान होता है साथ ही साथ कुछ ही मिनटों में बन भी जाता है.

इस झटपट काला जामुन (Quick Kala Jamun) को किसी खास अवसर, त्यौहार, पार्टी आदि के लिए बनाकर सभी को खुस कर सकते है. इस भारतीय मिठाई (Indian Sweet Recipe) को बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे की इसे धीमी आंच पर तलें जिस से यह जले नहीं, इसकी चासनी चिकनी होनी चाहिए और इसका डो अच्छी तरह मसले तभी यह स्वादिष्ट बनेगे. भारत में आप कई तरह की मिठाईयां पाएंगे उन सभी में इस काला जामुन का अलग ही स्वाद और स्थान है.
इसमें पनीर और खोया का उपयोग किया है और दोनों ही सामग्री को लोग बहोत ही ज्यादा पसंद करते है दोनों का स्वाद अपने आप में एक अलग ही होता है. अगर आप इस काला जाम (Kala Jam) को बनाकर फ्रिज में कुछ घंटे ठंडा करके परोंसे तो इसे खाने का मज़ा दो गुना हो जाएगा. इसके साथ-साथ आपको रसमलाई, खजूर और ड्राई फ्रूट कटोरी, काजू चॉकलेट बॉल्स जैसी रेसिपीज भी ज़रूर पसंद आएँगी.

काला जामुन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

100 ग्राम ताज़ा पनीर (घर का बना) (Fresh Paneer).
200 ग्राम खोया (Khoya or Mava).
50 ग्राम मैदा (All Purpose Flour).
2 कप चीनी (Sugar).
2 कप पानी (Water).
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर (Cardamom Powder).
1-2 बड़ा चम्मच दूध (वैकल्पिक) (Milk).
तलने के लिए घी (Ghee or Clarified Butter).

काला जाम बनाने का तरीका:

चरण 1.

सबसे पहले चासनी बनाने के लिए एक पेन में चीनी और पानी को डालकर गैस पर उबलने दे, चासनी को हमे चिकनाई आने तक ही पकानी है, जब चासनी थोड़ी थीक हो जाए तब उसमे इलायची पावडर डाले.

चरण 2.

अब चासनी की एक बून्द को लेके अपने अगूंठे और उंगली से चेक करे की चिकनाई लगती है या नही यदि चिकनाई लगे तो चासनी तैयार है, उसे गर्म ही रखे और काला जामुन बनाने की तैयारी करे.

चरण 3.

अब एक बाउल में खोया और पनीर को ले उसमे मेदे का आटा डाले और उसे अच्छे से मसले, खोया और पनीर को मसलते वक़्त उसमे 1-2 बड़ा चम्मच दूध डाले यदि मिश्रण ड्राय लगे तो, अब डो मसलकर स्मूथ हो जाए फिर उसके छोटे-छोटे बोल्स बना ले.

चरण 4.

अब एक नॉनस्टिक कढ़ाई में घी गर्म करे फिर उसमे बनाई बोल्स को डाले, गैस की आंच मीडियम रख के ही बोल्स को तले, बोल्स को तलते समय कढ़ाई को धीरे-धीरे हिलाए ताकि बोल्स सभी ओर से अच्छे से काले हो शके.

चरण 5.

जब बोल्स काले बनकर पक जाए तब उन्हें चासनी में डाल दे, बोल्स को चासनी में 4-5 घंटे तक रखे फिर उसे परोंसे तो तैयार है काला जामुन. 

No comments

Powered by Blogger.