पिज्जा परांठा – Pizza Paratha

आज हम आपके लिए पिज्जा परांठा रेसिपी Pizza Paratha Recipe लाए हैं। पिज्जा Pizza का नाम सुनते ही आजकल के बच्चों के मुंह से बस एक ही शब्द निकलता है- सो यमी। लेकिन रोज-रोज एक ही चीज खाना न तो ठीक है और न ही सम्भव। इससे बचने के लिए पिज्जा परांठा Pizza Paratha एक बेहतर ऑप्शन है। पिज्जा और परांठा के मिश्रण से बना पिज्जा परांठा Pizza Paratha खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट होता है। तो फिर देर न करें, झटपट पिज्जा परांठा बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें आशा है पिज्जा परांठा रेसिपी Pizza Paratha Recipe आपको जरूर पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री :
  • मैदा_Flour – 400 ग्राम,
  • तेल_Oil – 04 बड़े चम्मच,
  • शक्कर_Sugar – 02 बडे चम्मच,
  • खमीर_Dry active yeast – 02 बड़ा चम्मच।

    भरावन की सामग्री-

  • बंद गोभी_Cabbage – 02 कप (बारीक कटा हुआ),
  • शि‍मला मिर्च_Capsicum – 02 (बारीक कटा हुआ),
  • बेबी कॉर्न_Baby corn – 03 (बारीक कटे हुए),
  • मोजरेला चीज_Mozzarella cheese – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ),
  • अदरक_Ginger – 01 टुकड़ा (पिसा हुआ),
  • हरी मिर्च_Green chilli – 02 (बीज निकाल कर बारीक कटी हुई),
  • काली मिर्च_Black pepper – 01 छोटा चम्मच (पिसी हुई),
  • हरी धनिया_Coriander leaf – 02 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई),
  • तेल_Oil – 04 बड़े चम्मच,
  • नमक_Salt – स्वादानुसार।
पिज्जा परांठा बनाने की विधि :
पिज्जा परांठा Pizza Paratha बनाने के लिये सबसे पहले मैदे में नमक, शक्कर, तेल और ड्राई एक्टिव यीस्ट मिलाकर गुनगुने पानी से तब तक गूंथें जब तक आटा चिकना न हो जाए। उसके बाद आटे पर ऊपर से तेल लगा कर उसे गीले कपड़े से ढंक कर 2 घंटे के लिए रख दें।
अब एक बर्तन में बंद गोभी, शि‍मला मिर्च, बेबी कॉर्न, मोजेरेला चीज, हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, नमक लेकर उसे दबा-दबा कर अच्छी तरह से मिला लें। अब पराठे के लिए आपकी भरावन तैयार है।
उसके बाद आटे की एक लोई बना कर उसे पतला बेल लें। बेली हुई लोई के ऊपर पर्याप्त मात्रा में भरावरन सामग्री रख कर लोई को ऊपर उठा कर भरावन को बंद कर दें। और लोई को फिर से गोल करके उसे पराठे के आकार में बेल लें। बेले हुए पराठों को दस मिनट के लिए रख दें।
अब गैस पर तवा गरम करें। तवा गरम होने पर उसपर थोड़ा सा तेल डालें और पराठे को सेंक लें। पराठे की एक सतह सिकने के बाद दूसरी सतह पर तेल लगा लें और उसे भी पलट कर सुनहरा होने तक सेंक लें।
लीजिए आपकी पिज्जा परांठा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका पिज्जा परांठा Pizza Paratha तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस अथवा मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।
साथ ही आप हमारी पॉपुलर बाजरे की टिक्‍की, कुकम्‍बर सैंडविच, तवा पिज्‍जा, बनाना कटलेट, सूजी दही सैंडविच, तरोई के पकौड़े, बेसन पालक ढोकला, ब्रेड रोल, ओट डोसा, आलू चाट रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको जरूर पसंद आएंगी।

No comments

Powered by Blogger.