सोयाबीन बिरयानी – Soyabean Biryani

सोयाबीन बिरयानी – Soyabean Biryani



आज हम आपके लिए सोयाबीन बिरयानी रेसिपी Soyabean Biryani Recipe लेकर आए हैं। सोयाबीन की बिरयानी Soyabean ki  Biryani एक वेज बिरयानी Veg Biryani है। और जहां भी वेज बिरयानी की बात चलती है, उसमें सोयाबीन की बिरयानी Soyabean Biryani का नाम आ ही जाता है। कारण है इसकी आसान रेसिपी और पौष्टिकता। तो फिर आप सोच क्‍या रहे हैं, आप भी सोयाबीन बिरयानी बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें पूरा यकीन है कि सोयाबीन बिरयानी रेसिपी Soyabean Biryani Recipe आपको अवश्य पसंद आएगी।

सोयाबीन बिरयानी बनाने की विधि


आवश्यक सामग्री :

  • बासमती चावल_Basmati Rice – 1 1/2 कप,
  • सोयाबीन_Soybean – 01 कप,
  • प्याज_Onion – 01 (कटा हुआ),
  • दही_Curd – 02 बड़े चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर_Chilli powder – 02 छोटे चम्मच,
  • हल्दी पाउडर_Turmeric powder – 1/2 छोटा चम्मच,
  • बिरयानी मसाला_Biryani masala powder – 01 छोटा चम्मच,
  • तेल_Oil – 02 बड़े चम्मच,
  • अदरक-लहसुन पेस्ट_Ginger garlic pest – 01 छोटा चम्मच,
  • पुदीना पत्ती_Mint leaves – 1/4 कप (कटी हुई),
  • धनिया पत्ती_Coriander leaves – 1/4 कप (कटी हुई),
  • लौंग_Cloves – 03 नग,- तेज पत्ता_Cassia – 02,
  • दालचीनी_Cinnamon – 01 टुकड़ा,
  • नमक_Salt – स्वादानुसार।
  • सोयाबीन बिरयानी बनाने की विधि :

    सोयाबीन बिरयानी रेसिपी Soyabean Biryani Recipe के लिए सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में 1/2 घंटा भि‍गो दें, फिर उसे एक उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद सोयाबीन को ठंडा कर लें।
    ठंडी होने पर सोयाबीन का पानी निचोड़ लें, फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिला दें। और उसे 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब तवा गर्म करें और उसपर सोयाबीन को भून लें।
    कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग डालें। एक मिनट बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें। इसके बाद प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक भूनें।
    प्याज भुन जाने पर उसमें पुदीना डालें और तीस सेकेंड तक भून लें। इसके बाद कड़ाही में दही, लाल मिर्च, हल्दी और बिरयानी मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह से भूनें।
    इसके बाद कड़ाही में दो कप पानी डालें और उसमें एक उबाल आने दें। उबाल आने के बाद कड़ाही में चावल और धनिया डालें और मिला लें। उसके बाद कड़ाही को ढ़क दें और मध्यम आंच पर पकाएं।
    जब चावल आधा पक जाए, तो उसमें सोयाबीन डाल दें और उसे ढक कर मध्यम आंच पर 6-7 मिनट तक पकाएं। फिर गैस बंद कर दें।
    आपकी स्‍वादिष्‍ट सोयाबीन की बिरयानी Soyabean ki  Biryani तैयार है। इसे गर्मागरम निकालें और रायते और चटनी के साथ आनंद लें।

No comments

Powered by Blogger.