Spring Rolls Recipe in Hindi | स्प्रिंग रोल्स | Vegetable Spring Rolls.


Spring Rolls Recipe in Hindi.

स्प्रिंग रोल्स रेसिपी ( Spring Rolls Recipe ) क्या है ?
यह एक चाइनिस स्प्रिंग रोल रेसिपी ( Chinese Spring Roll Recipe ) है जो पुरे भारत और विश्व में बोहत ही प्रचलित (Popular Recipe ) है और ज्यादातर लोग इस वेजीटेरियन स्प्रिंग रोल रेसिपी ( Vegetarian Spring Roll Recipe ) को रेस्टोरेंट्स और होटल्स ( Restaurants & Hotels ) में खाना पसंद करते है, आज हम आपको इस वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी ( Veg Spring Roll Recipe ) को घर पर आसानी और सरलता से कैसे बना सकते है वह बताएंगे और अगर आप हमारे बताए हुए तरीके से इस चाइनिस स्प्रिंग रोल ( Chinese Spring Roll Recipe ) को बनाएगे तो मेरा वादा है की आपको यह ज़रूर पसंद आएगा और आप रेस्टोरेंट्स के बजाए घर पर ही यह स्वादिष्ट और लाजवाब नूडल्स स्प्रिंग रोल ( Noodles Spring Roll ) बनाना और खाना पसंद करेंगे.
इस फ़ास्ट फ़ूड रेसिपी ( Fast Food Recipe ) को बनाना इतना भी कठिन नहीं जीतना लोग सोचते है, यह चाइनिस स्प्रिंग रोल की रेसिपी ( Chinese Spring Roll ) में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक सामग्री ( Ingredients ) विश्व के हर सुपर मार्किट ( Super Market ) में आपको आमतौर से मिल जाएगी और यह मशहूर इंडो-चाइनिस रेसिपी ( Indo-Chinese Recipe ) 30 मिनट से भी कम समय में बन जाती है और आप इसे अपने परिवार के साथ इस लाजवाब और स्वादिष्ट वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी ( Veg Spring Roll Recipe ) का आनंद ले सकते है.
हमारी वेबसाइट ( Website ) पे आप ऐसी कई अन्य प्रचलित और लोकप्रिय रेसिपीज क्रमशः एक के बाद एक फोटोस ( Photos ) और वीडियो विकल्प ( Video Option ) के साथ पाएंगे जिसे देखकर आप आसानी और सरलता के साथ अपने घर पर रेस्टोरेंट जैसी ही स्वादिष्ट रेसिपीज बना पाएँगे, आप इस बेस्ट इंडियन वेजीटेरियन रेसिपी ( Best Indian Vegetarian Recipe ) को भारत के हर रेस्टोरेंट और होटलों में आमतौर से पाएँगे.
100 ग्राम मैदा ( Plain Flour ).
150 ग्राम कद्दूकश गोभी ( Cabbage ).
150 ग्राम कद्दूकश गाजर ( Carrot ).
2 मध्यम आकार की बारीक़ कटी हुई प्याज़ ( Onions ).
1 बड़ा चम्मच तेल ( Oil ).
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन ( Garlic ).
1 बड़ा चम्मच कटी हुई अदरक ( Ginger ).
100 ग्राम हरी मटर ( Green Peas ).
1 बड़ा चम्मच सिरका ( Vinegar ).
1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिली सॉस ( Green Chili Sauce ).
1-2 बड़े चम्मच डार्क सोया सॉस ( Dark Soya Sauce ).
1 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप ( Tomato Ketchup ).
1 छोटा चम्मच चम्मच काली मिर्च ( Black Pepper ).
कुछ बारीक़ कटा हरा धनिया ( Coriander Leaves ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).
तलने के लिए तेल ( Oil ).
250 मिलीलीटर पानी मिश्रण के लिए ( Water ).
4-5 कटी हुई हरी मिर्च ( Green Chillies ).
Step 1.
एक बड़े कटोरे में 100 ग्राम मैदा डालें अब उसमें 150 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ, यह ध्यान दें की मिश्रण एक दम पतला बने, अब दोबारा 100 मिलीलीटर पानी डालें और दोबारा मिलाएँ, अब मिश्रण तैयार है.
Step 2.
एक नॉन स्टिक पैन ( Non Stick Pan ) गर्म करें जब वह गर्म हो जाए तो उसे आंच पर से निकाल लें और उसमे मैदे का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैलाएँ और उसे 20-30 सेकंड तक पकाएँ, अब यह स्प्रिंग रोल की शीट तैयार है आंच को बंद करके उसे 15-20 सेकंड तक ठंडा होने दें.
Step 3.
बोहत ही ध्यानपूर्वक शीट को पैन से निकाले वरना वह टूट जाएगी, सबसे पहले किनारों को अलग करे फिर धीरे-धीरे शीट को पैन से निकाले फिर उसपे मैदे का सुखा आटा छिड़कें ताकि वह दूसरी शीटों के साथ न चिपके.
Step 4.
एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे कटा हुआ लेहसुन और अदरक डालकर हल्का चलाएँ फिर उसमे प्याज़ डालकर अच्छी तरह से चलाएँ.
अब उसमे गोभी और गाजर डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ, अब उसमे हरी मटर, सिरका, ग्रीन चिली सॉस, डार्क सोया सॉस और टोमेटो केचप डालकर अच्छी तरह से सभी सामग्री को मिलाएँ.
Step 5.
अब उसमे काली मिर्च डालें और थोड़ी देर पकाएँ, अब उसमे हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ, अब स्प्रिंग रोल की भराई के लिए मिश्रण तैयार है.

Step 6.
एक स्प्रिंग रोल शीट लें उसमे एक तरफ थोड़ा भराई का मिश्रण रखें और चित्र के अनुसार फोल्ड करें, अब किनारों पे गोंद ( पानी और मैदे से बनाया हुआ ) लगाएँ ताकि यह अच्छी तरह से सील हो सके.


इसी तरह से सभी स्प्रिंग रोल तैयार करें, अब यह तलने के लिए तैयार है.
Step 7.
अब गहरा तलने के लिए तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे एक के बाद एक स्प्रिंग रोल डालें, इस बात का खास ध्यान रखें की तेल ज्यादा गर्म न हो.

30-40 सेकंड के बाद स्प्रिंग रोल्स को पलट दें और उन्हें सुनेहरे भूरे रंग का और कुरकुरा होने तक तलें अब यह तैयार है तो अतिरिक्त तेल को अलग करे और किचन नैपकिन में स्प्रिंग रोल्स को निकाल लें.
Step 8.
अब एक मिक्सर ब्लेंडर में 4-5 हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक, चीनी, सिरका, डार्क सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस और थोड़ा सा टोमेटो केचप डालकर पीसें और चटनी बना लें.
चटनी तैयार है तो एक छोटे कटोरे में निकाल लें.

No comments

Powered by Blogger.