Veg Manchurian Dry Recipe in Hindi | वेज मंचूरियन ड्राई
Veg Manchurian Dry Recipe in Hindi | वेज मंचूरियन ड्राई.
वेज मंचूरियन ड्राई (Veg Manchurian Dry) एक इंडो-चाइनिस रेसिपी है जो भारत और पुरे विश्व में बोहत ही लोकप्रिय और प्रचलित है. मुख्य रूप से इसे गाजर और गोभी से बनाई जाती है, इसके साथ-साथ इसमें वसंत प्याज़ और चाइनिस सॉस का भी उपयोग किया जाता है और शिरके का खट्टा पन इसे और भी स्वादिष्ट बनाता, सोया सॉस से इसका स्वरुप देखने लायक होता है. बनाने में यह फ़ास्ट फ़ूड रेसिपी (Fast Food Recipe) बहोत ही आसान होती है साथ ही साथ कुछ ही मिनटों में बन भी जाती है.
इस झटपट वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी (Quick Veg Manchurian Dry Recipe) को हर कोई छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खाना पसंद करते है और बोहत ही चाव से खाते है. स्वाद में लाजवाब और दिखने में बोहत ही सुन्दर होती है यह भारतीय वेज मंचूरियन रेसिपी. आप इसे स्वस्थ रेसिपी भी कह सकते है क्यूंकि इसमें सब्जियों का उपयोग किया जाता है जो हमारे स्वस्थ के लिए एक अच्छी बात है.
इस रेसिपी में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक सामग्री हर सुपर मार्किट में आमतौर से उपलब्ध होती है. इस स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी को आप भारत के हर शहरों की हर स्ट्रीट फ़ूड शॉप्स और रेस्टोरेंट्स में आमतौर से पाएँगे. इसे साथ-साथ आप यहाँ कई और चायनिस व्यंजन (Chinese Cuisine) की रेसिपीज पढ़ सकते है जैसे की चायनिस समोसा, चायनिस भेल, स्प्रिंग रोल्स आदि. तो व्हालीय बनाते है वेज मंचूरियन ड्राई (Veg Manchurian Dry).
वेज मंचूरियन ड्राई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मंचूरियन बॉल्स के लिए सामग्री:
2-3 बड़े चम्मच मैदा या मकई का आटा (All Purpose Flour or Corn Flour).
100 ग्राम बारीक़ कटी पत्ता गोभी (Cabbage).
50 ग्राम बारीक़ कटी शिमला मिर्च (Capsicum).
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हरी प्याज (Spring Onion Greens).
3 बड़े चम्मच बारीक़ कटे गाजर (Carrot).
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger Garlic Paste).
½ छोटा चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर (Orange Food Colour).
½ छोटा चम्मच सोया सॉस (Soy Sauce).
½ छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस (Red Chilli Sauce).
स्वाद अनुसार नमक (Salt).
तलने के लिए तेल (Oil).
100 ग्राम बारीक़ कटी पत्ता गोभी (Cabbage).
50 ग्राम बारीक़ कटी शिमला मिर्च (Capsicum).
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हरी प्याज (Spring Onion Greens).
3 बड़े चम्मच बारीक़ कटे गाजर (Carrot).
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger Garlic Paste).
½ छोटा चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर (Orange Food Colour).
½ छोटा चम्मच सोया सॉस (Soy Sauce).
½ छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस (Red Chilli Sauce).
स्वाद अनुसार नमक (Salt).
तलने के लिए तेल (Oil).
ड्राई मसाला के लिए सामग्री:
2 बड़े चम्मच कटी पत्ता गोभी (Cabbage).
2 बड़े चम्मच कटी प्याज (Onions).
2 बड़े चम्मच कटे गाजर (Carrot).
2 बड़े चम्मच कटी शिमला मिर्च (Capsicum).
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हरी प्याज (Spring Onion Greens).
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस (Soy Sauce).
1 बड़ा चम्मच रेड चिल्ली सॉस (Red Chilli Sauce).
चुटकीभर अजीनोमोटो (Ajinomoto).
2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger Chilli Paste).
1 छोटा चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर (Orange Food Colour).
½ छोटा चम्मच विनेगर (Vinegar).
स्वाद अनुसार नमक (Salt).
1 बड़ा चम्मच मकई का आटा पानी में भिगोकर रखा हुआ (Corn Flour).
2 बड़े चम्मच तेल (Oil).
2 बड़े चम्मच कटी प्याज (Onions).
2 बड़े चम्मच कटे गाजर (Carrot).
2 बड़े चम्मच कटी शिमला मिर्च (Capsicum).
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हरी प्याज (Spring Onion Greens).
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस (Soy Sauce).
1 बड़ा चम्मच रेड चिल्ली सॉस (Red Chilli Sauce).
चुटकीभर अजीनोमोटो (Ajinomoto).
2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger Chilli Paste).
1 छोटा चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर (Orange Food Colour).
½ छोटा चम्मच विनेगर (Vinegar).
स्वाद अनुसार नमक (Salt).
1 बड़ा चम्मच मकई का आटा पानी में भिगोकर रखा हुआ (Corn Flour).
2 बड़े चम्मच तेल (Oil).
वेज मंचूरियन ड्राई बनाने का तरीका:
चरण 1.
सबसे पहले मंचूरियन बोल्स बनाने के लिए एक बाउल में बारीक़ कटा गाजर, शिमला मिर्च, प्याज़, हरी प्याज़, पत्ता गोभी, अदरक लहसुन का पेस्ट, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, नमक स्वाद अनुसार, ऑरेन्ज फ़ूड कलर सभी को डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
चरण 2.
अब उसमे मैदा या कॉर्नफ्लोर डाले और उसे अच्छे से मिलाले फिर उसमे थोडा पानी डालकर उसके बोल्स बना सके वैसा मिश्रण बनाले फिर पुरे मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
चरण 3.
अब एक पेन में तेल को गर्म करें और उसमे मंचूरियन बोल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले फिर उसे एक प्लेट में निकालकर एक तरफ रखें.
चरण 4.
अब एक पेन ले उसमे तेल डाले, तेल गर्म हो जाए उसके बाद उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर उसे थोडा भून ले फिर उसमे कटी प्याज़, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर सभी को डालकर तेज आंच पर 1 मिनट तक पकाए.
चरण 5.
अब उसमे सोया सॉस, रेड चिली सॉस, विनेगर, नमक, आजिनो मोटो भी डाले फिर उसमे थोडा पानी डाले और उसमे थोडा ऑरेन्ज फ़ूड कलर डाले फिर उसमे बनाए ड्राय मंचूरियन बोल्स को डाले.
चरण 6.
अब इन सभी को कुछ देर तेज आंच पर पकाए फिर उसमे थोडा पानी और 1 छोटा चम्मच जितना कॉर्नफ्लोर पानी में गोलकर रखा हो उसे डालकर 2 मिनट तक तेज आंच पर पकाए.
अन्य रेसिपीज़ :

No comments