गाजर मिल्क पाउडर बर्फी रेसिपी | carrot milk powder burfi Recipe
गाजर मिल्क पाउडर बर्फी रेसिपी | carrot milk powder burfi Recipe
ऐसा कहा जाता है किसी भी नई शुरुआत से पहले कुछ मीठा जरूर खाना चाहिए। इससे उस काम में कोई रुकावट नहीं आती। अगर बात नए साल की हो तो इससे अच्छी शुरुआत क्या हो सकती है , इसलिए आने वाले साल का स्वागत नई उम्मीदों और मिठाइयों के साथ करें। इससे आपका आने वाला साल काफी अच्छा हो सकता है और इसकी शरुआत सकारात्मक होगी। इस नए साल पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ गाजर मिल्क पाउडर बर्फी जरूर शेयर करें ।
गाजर मिल्क पाउडर बर्फी रेसिपी की सामग्री
- 5-6 गाजर
- 2 टेबलस्पून घी
- 3/4 कप चीनी
- 1/2 टीस्पून गुलाब जल
- 1 कप मिल्क पाउडर
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 किलो दूध
- 2-3 टेबलस्पून बारीक कटा बादाम
गाजर मिल्क पाउडर बर्फी रेसिपी बनाने की विधि
- Step 1
इस स्वादिष्ट स्वीट डिश को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी पेंदी वाले सॉसपैन को आंच पर रखें और उसमें दूध डालकर गर्म करें। इसी बीच गाजर को कद्दूकस करें। - Step 2जब दूध उबलने लगे तो उसमें इस ग्रेटेड गाजर को डालें और मीडियम आंच पर पकाएं। चीनी और इलायची पाउडर डालें और पकाएं।
- Step 3अब एक थाली या प्लेट को घी से अच्छी तरह से कोट कर लें और इस प्लेट में इस मिश्रण को निकालें और सेट होने के लिए कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें।
- Step 4अब एक दूसरा पैन लें और उसमें 1/2 कप दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें। जब दूध उबलने लगे इसमें मिल्क पाउडर डालकर तबतक चलाएं, जबतक कि ये थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- Step 5इसके बाद इसमें गुलाबजल मिलाएं और गाजर के मिश्रण को ऊपर फैलाएं। इसे कटे हुए बादाम से अच्छी तरह से सजाएं। स्वादिष्ट गाजर मिल्क पाउडर बर्फी बनकर तैयार है। जब ये ठंडा हो जाए , इसे अपने मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें।
- Step 2

No comments