Rasgulla Recipe in Hindi | रसगुल्ला रेसिपी (बनाने की विधि)
बंगाली मिठाइयाँ संपूर्ण भारत में बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन रसगुल्ला- इसका तो कोई तोड़ ही नही है. अच्छे रसगुल्ले एकदम मुलायम होते हैं और मुँह में रखते ही घुल जाते हैं.
सगुल्ला एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब मिठाई है। इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है। रसगुल्ले बनाने मे ज्यादा समय भी नही लगता है।
सभी को लगता है रसगुल्ले सिर्फ बाजार मे ही अच्छे मिलते है। पर ऐसा नही है आप चाहे तो घर पर सामग्री इकठ्ठा कर के और भी स्वादिष्ट रसगुल्ले बना सकते है। हम आपके लिए लाए है एक आसान विधि जिसकी सहायता से आप लाजवाब रसगुल्ले बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और बहुत ही स्वादिष्ट, रसीले और मुलायम रसगुल्ले बनाए और स्वाद से खाए और सबको खिलाए।
सामग्री(10रसगुल्लों के लिए)

- छेना 150 ग्राम
- श्क्कर 1 कप
- पानी 3 कप+ 1 कप
- हरी इलायची 4
- गुलाब जल 2 छोटे चम्मच
बनाने की विधि :
चाशनी के लिए:
- एक भारी तली के बर्तन में 2 कप शक्कर को 4 कप पानी में उबालिए. शक्कर के पिघलने के बाद पानी को तकरीबन 8-10 मिनट के लिए और उबालिए, अब आँच बंद कर दीजिए.
रसगुल्लों के लिए
- अब छेने को दोनों हाथों के बीच अच्छे से तब तक मलिए जब तक कि वो पूरी तरह से चिकना ना हो जाए. इस प्रक्रिया में 10 से 15 मिनट तक का समय लगता है. याद रखिए जितना चिकना छेना होगा उतने ही मुलायम रसगुल्ले बनेगें.
- अब छेने को 10 हिस्सों में बाटिए और एकदम चिकने गोले बनाइए.अगर कहीं पर किनारे काट रहे हैं तो उनको हथेली में घुमाकर बिल्कुल चिकना करिए.
- चाशनी जो हमने पहले से बना कर रखी है उसे गरम करिए, धीरे से सारी छेने की गोलियाँ गरम चाशनी में डालिए और तकबरीन 20 मिनट तक उबालें. लगभग हर 5-6 मिनट बाद (चौथाई) 1/4 कप पानी डालें जिससे चाशनी सूखने न पाए.
- 20 मिनट के बाद आँच को बंद कर दें और छेने की गोलियों को चाशनी में ही ठंडा होने दें.
- रसगुल्लों को तकरीबन एक घंटा फ्रिज में रखें ठंडा होने के लिए.
- गुलाबजल और कुटि हुई इलायची डालकर परोसिए स्वादिष्ट रसगुल्लों को.
कुछ नुस्खे / टिप्स :
जो पानी हम चाशनी में बीच-बीच में डाल रहें हैं, जिससे की चाशनी गाढ़ी ना होने पाए वो पानी गरम होना चाहिए, नही तो रसगुल्ले बैठ जाएगें.
हल्के और मुलायम रसगुल्लों की पहचान है की वो चाशनी में ऊपर ही रहेगें.

No comments