Shreekand Recipe - Shrikhand Recipe - श्रीखन्ड

श्रीखन्ड  - Shrikhand Recipe
 Shrikhand Recipe - श्रीखन्ड

श्रीखन्ड (Shrikhand) की शुरूआत तो गुजरात से हुई थी लेकिन अब यह पश्चिमी भारत तक ही सीमित न रहकर सारी दुनियां में पसन्द किया जाता है.
पहले तो इसे केवल जन्माष्टमी पर ही बनाया जाता था लेकिन अब इसे खाने के उत्सवों के साथ साथ सामान्य खाने के बाद में डिजर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है. इसे बनाना एकदम आसान है. तो आइये आज हम श्रीखन्ड (Shrikand Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shreekand Recipe


  1. ताजा दही - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
  2. चीनी - 50 ग्राम (1/4 कप, चीनी को पीस लीजिये)
  3. केसर - 10-15 टुकड़े
  4. दूध - एक टेबल स्पून
  5. छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर पीस लीजिये)
  6. पिस्ता - 4-5(बारीक काट लिजिये)
  7. बादाम -  4(बारीक काट लीजिये)     



                   
  • श्रीखंड (Shrikhand)के लिए ताजे दही को एक पतले सूती कपड़े में बांध कर 6-7 घंटे के लिए लटका दें। 
     Shrikhand Recipe - श्रीखन्ड


  • इतने वक्त में दही का पूरा पानी निकल जाएगा। 

  • और श्रीखंड (Shrikhand)बनाने के लिए हमें सूखी दही मिल जाएगी।
  • चीनी को मिक्सर में पीस लें। 
  • इलायची को भी महीन पीस लें।
  • सूखी दही, इलायची और चीनी को डालकर अच्छी तरह से मथ लें। 

  • अगर मथानी इस्तेमाल कर रहे  हैं तो करीब 15 मिनट तक मथना होगा।
  •  हैंड ब्लेंडर से फेंटने में 5 मिनट लगेंगे। जब दही फेंटते फेंटते क्रीम जैसी दिखने लगे तो समझिए कि ये पर्याप्त फिंट गया है।

  • फेंटी हुई दही को एक बाउल में निकालकर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजा दें।
 
  • श्रीखंड (Shrikhand)को करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे श्रीखंड (Shrikhand)ठंडा और सेट हो जाएगा। लीजिए आपका शानदार श्रीखंड (Shrikhand)सर्व करने के लिए तैयार है।



Tadka.Tips – आप चाहें ते श्रीखंड (Shrikhand)को को फेंटने के बाद ही छोटी-छोटी कटोरी में डालकर उसी में मेवों से सजाने के बाद फ्रिज में रखें। इससे आपको बाद में सर्व करने में आसनी होगी।

No comments

Powered by Blogger.